फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sanitation workers demanded regularization.

Etawah News: सफाई कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग उठाई

Mon, 02 Nov 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demanded regularization.
भरथना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से रविवार को जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में सफाई कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कमल सिंह वाल्मीकि ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ठेका प्रथा और संविदा व्यवस्था समाप्त कर सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक प्रदीप यादव, विधायक राघवेंद्र गौतम, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशोक यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, केके यादव, संगठन के सोनू कुमार सहित वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed