फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Received electricity for only an hour and a quarter throughout the night.

Etawah News: रात भर में मिली सिर्फ सवा घंटे बिजली

Thu, 21 May 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Received electricity for only an hour and a quarter throughout the night.
- व्यापार मंडल और किसान संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


ताखा। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित और आपात बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। बुधवार रात ऊसराहार कस्बे समेत भरतपुर, पुरैला, सरसईनावर, बदकनशाहपुर, ताखा और सुतियानी समेत आसपास के सैकड़ों गांवों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। उमस और मच्छरों के आतंक के कारण लोग पूरी रात सो नहीं सके।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। लगातार हो रही कटौती से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात बिजली की आंख-मिचौली ने उपभोक्ताओं को पूरी रात परेशान किए रखा। रात में लोग सोने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। करीब 12 बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन लोग ठीक से बिस्तर पर लेट भी नहीं पाए थे कि महज आधे घंटे बाद साढ़े 12 बजे फिर बिजली चली गई। इसके बाद सुबह करीब पौने पांच बजे सप्लाई आई, लेकिन केवल 45 मिनट बाद सुबह साढ़े पांच बजे फिर बिजली कट गई।
विज्ञापन

पूरी रात में दो चरणों में मिलाकर महज सवा घंटे ही बिजली मिल सकी। बाकी समय लोग हाथ के पंखे झलते और मच्छरों से जूझते नजर आए। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर व्यापारियों और किसानों में भारी नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती और अनिल कौशल ने कहा कि बिजली संकट से आम जनता के साथ-साथ व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानों और छोटे कारोबारियों का कामकाज ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। वहीं भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बिजली न मिलने से किसान और उनके परिवार भारी संकट में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसान और व्यापारी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी और लोड बढ़ने के कारण आपात कटौती करनी पड़ रही है। इसी वजह से रात में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को जल्द सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed