फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ready bullion market to Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर झूमने को तैयार सराफा बाजार

Mon, 20 Apr 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 20 Apr 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
ready bullion market to Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर सराफा बाजार झूमने के लिए तैयार है। कारोबारियों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए लाइट वेट आभूषणों की पूरी रेंज का स्टॉक किया है। अक्षय तृतीया पर अकेले सराफा बाजार में ही 12 करोड़ से अधिक रुपये की बिक्री होने की उम्मीद है। सराफा बाजार में सोने चांदी की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दो करोड़ से अधिक की तो एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आइटम की डिलेवरी मंगलवार को सुबह से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को शुभ मुहूर्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोने के जेवरात खरीदने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन खरीदा गया सामान अक्षय फल प्रदान करता है। इस बार अक्षय तृतीय के साथ ही सहालग भी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


जिन परिवारों में शादियां एक माह के भीतर होने वाली हैं, वे अक्षय तृतीय के मुहूर्त का लाभ उठाने में जुटे रहे। सराफा कारोबारियों ने भी ग्राहकों की नब्ज को भांपते हुए आभूषणों का स्टॉक किया है। लाइटवेट जेवरों अंगूठी, जंजीर तथा हार को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बड़े शोरूमों में भारी वजन के  आभूषण भी स्टॉक में हैं। हॉल मार्कयुक्त जेवरों तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित आभूषणों की लगभग बराबर डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर निर्मित जेवरों को गांव से आने वाले ग्राहक पसंद कर रहे हैं वहीं हॉलमार्क युक्त तथा ब्रांडेड जेवरात धनाढ्यों की पहली पसंद हैं। सराफा कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि पांच-छह साल पहले तक अक्षय तृतीया का इतना क्रेज नहीं था, लेकिन धीरे धीरे महत्व बढ़ता जा रहा है।

अक्षय तृतीया पर सबसे अधिक बिक्री सोने के जेवरातों की होती हैं। इस बार जिले भर में करीब 12 करोड़ से अधिक सोने के जेवरात बिकने की उम्मीद है। अके ले होमगंज सराफा बाजार में ही दो करोड़ से अधिक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

सोमवार की शाम तक यह आंकड़ा तीन करोड़ तक पहुंच सकता है। सोने का भाव भी पहले के वर्षों की अपेक्षा कम होने से लोगों में अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण खरीदने के प्रति दिलचस्पी अधिक दिखाई दे रही है। मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह से ही आर्डरों की डिलेवरी शुरू हो जाएगी।


अक्षय तृतीय के पर्व को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सराफा मार्केट के साथ पूरे बाजार में पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। एएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि बाजारों में पुलिस के साथ ही पीएसी को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही अराजकतत्वों पर निगाह रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो पब्लिक तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed