{"_id":"616723a7c910c94b4e50bb40","slug":"ravan-etawah-news-knp6581458123","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फुट ऊंचा दशानन का पुतला होगा लोगों के आर्कषण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फुट ऊंचा दशानन का पुतला होगा लोगों के आर्कषण का केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। लखना कस्बा की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का आयोजन काफी जद्दोजहद के बाद बुधवार से शुरू हो गया। यह महोत्सव दो दिन चलेगा। इस बार दशहरे पर दशानन का 20 फीट का आकर्षक पुतला तैयार किया जा रहा है। इन पुतलों को तैयार करने में चार कारीगर दिन-रात जुटे हैं।
कस्बे का रामलीला महोत्सव पिछले वर्ष जहां कोरोना महामारी के चलते नहीं हो पाया था। वहीं, इस वर्ष कस्बा के दो समाजसेवी विवेक राठौर व मनोज कुशवाहा ने रामलीला महोत्सव कराने की जिम्मेदारी अपने कंधोें पर ली है। दोनों समाज सेवियों ने बताया कि श्रीराम लीला महोत्सव बुधवार से धनुष भंग लीला के साथ शुरू होगा। गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति और इसके बाद शुक्रवार को दशानन रावण वध की लीला का आयोजन होगा।
शुक्रवार को रावण का 20 फीट ऊंचा पुतला भी फूंका जाएगा। उन लोगों ने बताया कि दशहरा मेला के भी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। दशहरा मेला में इस वर्ष रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसको बनाने में लखना के पास के गांव नगला खादर के कारीगर अजय कुमार तेजी अपनी टीम के साथ जुट गए हैं।