{"_id":"61e1bb9e162c8c4ed3519829","slug":"ration-is-not-being-distributed-due-to-lack-of-salt-etawah-news-knp675343712","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक की कमी से नहीं बंट पा रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक की कमी से नहीं बंट पा रहा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में शुक्रवार को पहुंचे कानपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. राजशेखर के सामने ग्रामीणों ने राशन वितरण की समस्याओं को रखा और बोले कि साहब गांव में राशन वितरण नहीं हो रहा है।
राशन डीलर का कहना होता है कि अब जब आदेश मिलेगा तभी वितरण किया जाएगा। इसके बाद मंडलायुक्त सीधे राशन डीलर की दुकान पर पहुंचे और पूछताछ की।
इस पर राशन डीलर संजीव कुुमार ने बताया कि निशुल्क राशन के साथ वितरण होने वाला नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराया गया। बिना नमक के राशन वितरण रोका गया है।
अब नमक पर्याप्त मात्रा में मिलने के बाद वितरण की तारीख तय की जाएगी। बताया कि भरथना तहसील के कई गांवों में इस तरह की समस्या आ रही है। मंडलायुक्त ने राशन डीलर को कई निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद मंडलायुक्त ने गांव में वोटर लिस्ट में अंकित मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रथम डोज, दूसरी डोज का सर्वे कर शेष बचे मतदाताओं का टीकाकरण को कहा।
15 से 17 वर्ष की आयु के विद्यालय न जाने वाले बच्चों को दो दिन के अंदर चिह्नित कर सूची एमओआईसी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में आशा संध्या ने बताया कि गांव की 1125 आबादी है, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर आयु से 528 लोग हैं, जिसमें 360 लोगों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है।
आशा ने बताया कि 10 किट उपलब्ध है। वहीं, ग्राम प्रधान अवनीश कुमार ने कमिश्नर को बताया कि अभी तक गांव में कोविड का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया। इसके बाद वे नगला दलीप पहुंचे। वयोवृद्ध महिला गंगाश्री के दरवाजे पर जाकर उनसे राशन वितरण, पेंशन, शौचालय, परिवार के सभी सदस्यों के वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली।
आयुक्त विकास खंड बसरेहर के ग्राम दतावली में 11 जनवरी को टेस्टिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिले पुष्पेंद्र के घर पर पहुंचे। पुष्पेंद्र ने कमिश्नर को बताया कि जुकाम की शिकायत थी, बुखार नहीं आया, जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इस पर उन्होंने डाक्टर से दवा किट ली। परिवार के सदस्यों की कोरोना टेस्टिंग में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस अवसर डीएम श्रुति सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय, सीएमओ डॉ. भगवानदास, एडीएम जय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रैन बसेरा में सीसीटीवी लगाने के निर्देश
कानपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने ग्राम सुंदरपुर में संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में दो लोग रात्रि में रुके थे, जिसमें राजेश कुमार तिवारी निवासी ग्राम समथर ने बताया कि उसे देर हो गई, इसलिए यहां रुक गया।
एक दूसरा व्यक्ति जो औरैया निवासी धर्मेंद्र सिंह गुड़गांव के आया था। स्टेशन पर उतरा तो रात हो गई, इसलिए यही रुक गया। आयुक्त ने रैन बसेरा में सीसीटीवी लगाने, रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे का प्रसार प्रचार कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीएम श्रुति सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय, एडीएम जय प्रकाश, तहसीलदार सदर श्रीराम यादव, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थेे।
कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं शिकायत
आयुक्त कानपुर मंडल डॉ. राजशेखर ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित कोई भी शिकायत कलक्ट्रेट स्थित राजस्व अतिथि गृह में स्थापित कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा सकती है। जिसका टेलीफोन नंबर 05688-0297755 है।
इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर पर टेलीफोन नंबर 05688-250026 तथा टोलफ्री नंबर 1950 भी संचालित है। लोगों से कहा कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मो-फेसबुक, व्हाटसएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, कू-एप आदि में चुनाव को प्रभावित करने वाले, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, हेट स्पीच मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसा और अन्य सामग्री बांटने वाली खबरों की जानकारी दें।
सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।