{"_id":"60bf9d638ebc3e59ab431efe","slug":"ration-etawah-news-thumb-up-e-pos-but-not-given-etawah-news-knp6329803163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर ने अंगूठा लगवाकर ग्रामीणों को टरकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर ने अंगूठा लगवाकर ग्रामीणों को टरकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। ब्लॉक के खरदूली गांव के लोगों ने राशन डीलर पर ई-पॉस से अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। गांव पहुंचे एसडीएम से भी ग्रामीणों ने शिकायत की। एसडीएम ने राशन डीलर के पति को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एसडीएम एन. राम मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने ग्राम खरदूली पहुंचे थे। 40-50 से अधिक ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि राशन डीलर ने दो जून को ई-पॉस में अंगूठा लगवा लिया था, लेकिन अभी तक राशन नहीं दिया।
गांव निवासी महिला शांति देवी ने बताया कि डीलर से राशन लेने गए तो उन्होंने हमसे अंगूठा लगवा लिया। राशन के लिए दो-तीन दिन बाद आने के लिए कहा। अब तक चक्कर काट रहे हैं, डीलर राशन नहीं दे रहा।
विज्ञापन
उदय नारायण ने बताया कि कार्ड में आठ यूनिट दर्ज हैं। पिछले महीनों में छह यूनिट का राशन ही दिया गया है। भारत सिंह ने बताया कि गांव में ज्यादातर लोगों के अंगूठे लगवा लिए हैं।
अश्विनी, मुन्नी बेगम, सुभाष, शीला देवी, लता देवी, रामवती, पप्पी देवी, अनवर सिंह, सरला देवी, उमेश, राजीव ने भी राशन न देने का आरोप लगाया।
एसडीएम ने राशन डीलर के पति धर्मेंद्र को बुलाकर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।