{"_id":"62474154d4737a5d711c7b5c","slug":"rate-ghar-mahngai-etawah-news-knp6887963131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बनाने में सीमेंट-सरिया की महंगाई रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बनाने में सीमेंट-सरिया की महंगाई रोड़ा
विज्ञापन
फोटो संख्या 02- लेंटर के लिए सरिया डली हुई छत
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ीकला। भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से अब आशियाना बनाना आसान नहीं है। सबसे ज्यादा महंगाई की मार सरिया और सीमेंट पर पड़ी है। मौरंग और अन्य सामग्री ने भी आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इनकी कीमतों में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।
हर व्यक्ति सपना होता है कि उसका भी अपना घर हो, लेकिन उसके सपने पर महंगाई ने ग्रहण लगा दिया है। दो माह से भवन निर्माण सामग्री के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। सरिया, सीमेंट, मौरंग और गिट्टी सहित सभी सामग्री के दाम सातवें आसमान पर हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की आमदनी कम हुई और खर्चा बढ़ता रहा। इस कारण आज भी लोग महंगाई का दंश झेल रहे हैं।
बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारी शिवम ने बताया कि सबसे ज्यादा दाम लोहे के बढ़े हैं। डीजल के दाम 0बढ़ने से अन्य सभी सामग्री भी महंगी हो गई है। प्रतिदिन डीजल की कीमत में हो रहा इजाफा भी महंगाई का कारण बन रहा है। जब तक ये दाम बढ़ते रहेंगे तब तक भवन निर्माण सामग्री पर महंगाई की मार बनी रहेगी।
विज्ञापन
दुकानदार मनोज कुमार का कहना है कि पिछले माह की अपेक्षा इस माह भी मूल्यों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे आम आदमी को घर बनाना काफी महंगा पड़ने वाला है। महंगाई का बिक्री पर कोई खास प्रभाव पड़ता नही दिख रहा है। सरिया सहित अन्य सामग्री की मांग भी ठीक ठाक चल रही है।
निर्माण सामग्री पहले की दरें वर्तमान दरें
मौरंग 3600 ट्राली 4000 ट्राली
सीमेंट 330 पैकेट 350 प्रति पैकेट
सरिया 60 किलो 80 प्रति किलो
गिट्टी 4000 ट्राली 4500 ट्राली
डस्ट 3000 ट्राली 3500 ट्राली