{"_id":"61b64339588846078a149e35","slug":"rashan-etawah-news-knp669205533","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइंड का रोड़ा, 50 फीसदी दुकानों पर नहीं हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइंड का रोड़ा, 50 फीसदी दुकानों पर नहीं हुआ वितरण
विज्ञापन
राशन वितरित करतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत रविवार को जिले की 649 राशन की दुकानों में से 357 दुकानों में ही राशन वितरण हो सका। रिफाइंड समेत अन्य सामानों की कमी के चलते करीब 50 फीसदी दुकानों पर पहले दिन वितरण नहीं हुआ। पहले ही दिन कई दुकानें बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर पर बैग के लिए मारामारी रही। रिफाइंड जिले में दो लाख 98 हजार 456 लीटर आना था, जिसके सापेक्ष 1 लाख 80 हजार लीटर ही आ सका।
लवेदी। रविवार को लखना, लवेदी में रिफाइंड की कमी के चलते ज्यादातर दुकानें ही नहीं खोली गईं। महेवा विकास खंड के डीलरों को 120 रिफाइंड के पैकेट मिले थे, जिससे कुछ डीलरों ने ही राशन वितरण किया। लखना के डीलर धनंजय सिंह और लखना देहात के डीलर नीलम सिंह की दुकान पर भाजपा उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह ने राशन वितरण किया।
भरथना। क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया ने भरथना के मिडिल स्कूल मैदान में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड तेल, नमक के पैकेट बांटे गए। राशन दुकानदार गोपालकृष्ण दीक्षित ने क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, एसडीएम विजय शंकर तिवारी, डीएसओ सीमा त्रिपाठी आदि की मौजूदगी में वितरण किया।
विज्ञापन
बकेवर। कई डीलरों ने रिफाइंड पैकेट कम मात्रा में भेजे जाने के कारण राशन नहीं बांटा। इटावा रोड पर स्थित सुधीर कुमार कठेरिया की राशन दुकान पर सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा ने वितरण शुरू कराया। 592 कार्ड धारकों में से मात्र 120 लोगों को ही राशन मिला। भरथना तहसील के पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि रिफाइंड कम आने के चलते कम लोगों को राशन बांटने को कहा गया था।
बसरेहर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजपुरा तोताराम में ग्रामीण राशन बंटने का इंतजार करत रहे। ग्रामीण सरस्वती देवी, शारदा देवी, माया देवी, ताले सिंह ने बताया राशन नहीं मिला। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पत्तापुरा व रजपुरा तोताराम सहित कई ग्राम पंचायत में राशन नहीं बांटा गया। ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोहिया में 30 पैकेट रिफाइंड के मिले लेकिन झोला नहीं मिला। अत: वितरण नहीं हुआ।
चकरनगर। क्षेत्र में सुबह से ही राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों की भीड़ लग गई। अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल के साथ नमक सोयाबीन तेल, साबुत चना दाल व थैला निशुल्क दिया गया। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट 3 किलो गेहूं 2 किलो चावल, नमक, सोयाबीन तेल, चना, थैला मिला। पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राजावत ने कस्बा की विभिन्न दुकानों पर राशन वितरण कराया। बाहरी कार्ड धारकों ने बताया की हम लोग बाहर से आकर यहां मजदूरी करते हैं। हम लोगों को राशन कार्ड पर मात्र गेहूं चावल ही मुफ्त में मिला है। अन्य सामग्री नहीं मिली। राशन डीलर संघ अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि बाहरी कार्ड धारकों का मशीन पर मात्र गेहूं चावल ही आवंटन हो रहा है। राशन वितरण ई पॉस मशीन के माध्यम से ही पूर्णतया हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बाताय कि बाहरी कार्ड धारकों को केवल गेहूं, चावल ही निर्गत होगा।
निवाड़ीकला। रविवार को सरकार द्वारा सरकारी राशन की दुकानों पर चना, तेल और नमक का वितरण शुरू हो गया। कस्बा निवाड़ीकला में शिक्षक संघ के जिला संयोजक रविंद्र दुबे ने राशन वितरण का आरंभ किया। यहां राशन डीलर अखिलेश तिवारी, अमर सिंह, प्रदीप कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं महेवा विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इंद्रापुर में भाजपा नेता मीनाक्षी चौहान ने वितरण कराया।
इटावा। जिले में जनप्रतिनिधियों ने राशन वितरण करवाया। सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, नामित व निर्वाचित सभासद सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारियों ने वितरण में सहयोग दिया। ग्राम कुनैरा में राशन की दुकान पर राशन डीलर बलराम सिंह यादव, रोहित शाक्य, शरद तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, मुकेश यादव मौजूद रहे।
इटावा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हाकिम सिंह ने बताया कि पॉस मशीन में जब गेेहूं, चावल, नमक, चने की दाल और रिफाइंड सभी का ब्यौरा दर्ज नहीं होगा, तब मशीन काम नहीं करेगी। जब सभी वस्तुएं पहुंच जाएंगी तभी वितरण प्रारंभ होगा। कुछ दुकानों पर अभी पूरी सामग्री नहीं पहुंच सकी है। वितरण 20 दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशन का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है।
----
जिले की स्थिति
कुल राशन की दुकानें- 649
कुल राशन कार्ड धारक-298456