फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rapidly dried earth 's womb

तेजी से सूख रही धरती की कोख

Mon, 01 Jun 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 01 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rapidly dried earth 's womb

जिले में धरती की कोख तेजी से सूख रही है। प्लेन क्षेत्र में करीब तीन मीटर और बीहड़ी क्षेत्र में लगभग पांच मीटर तक जल स्तर गिर चुका है। नतीजतन सैकड़ों हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत ज्यादा हो गई है। शहरी क्षेत्र में सबमर्सिबल पंपों ने काफी हद तक समस्या को संभाले रखा है।

विज्ञापन


जिले में यूं तो मानक से अधिक हैंडपंप लगे हैं। जलनिगम का यही दावा है। तकरीबन 26 हजार हैंडपंप स्थापित हैं। फिर भी पानी के लिए हायतौबा मच रही है। दरअसल जमीन में पानी की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पहले जहां 90 से 100 फीट की गहराई में पानी मिल जाता था, आज करीब सौ-सवा सौ फीट पर पानी मिल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं। जिले भर में करीब दो हजार हैंडपंप खराब माने जा रहे हैं। जल निगम के मुताबिक जिले में भले ही अभी डार्क या ग्रे एरिया जैसी खतरनाक स्थिति नहीं है लेकिन जल स्तर में गिरावट तेजी से हो रही है। शहर में ही करीब एक हजार हैंडपंप लगे हैं। उनमें करीब दो सौ के आसपास खराब पड़े हैं। इन्हें रिबोर करने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगर्भ जल स्तर में गिरावट गर्मी के कारण और तेजी से बढ़ती है। लेकिन जल स्तर गिरने का मात्र यही एक कारण नहीं है। शहर में करीब 450 सबमर्सिबल पंप लगे हैं। बेशक इनसे लोगों को काफी राहत मिल रही है लेकिन पानी का अत्यधिक दोहन भी इन्हीं से हो रहा है।

दूसरी ओर जल स्तर बढ़ाने के साधन नहीं अपनाए जा रहे हैं। तमाम गलियां कंक्रीट से बनी है। इससे सारा बरसाती पानी नालों के रास्ते बह जाता है। बरसाती पानी भी रि-स्टोर नहीं किया जा रहा। लिहाजा जमीन के अंदर पानी नहीं पहुंच रहा और दोहन लगातार हो रहा है।

चकरनगर के पारपट्टी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यहां हैंडपंपों से पानी की जगह गर्म हवा ही निकल रही है। वह भी तब, जब इस क्षेत्र में पांच-पांच नदियां हैं। लोगों के लिए पीने और सिंचाई के पानी की समस्या आम है। गर्मी के चलते क्वारी नदी पूरी तरह सूख चुकी है।


इससे पशुओं के लिए भी पानी मुहैया नहीं हो पा रहा। यमुना नदी का जल बेहद प्रदूषित है और यह कतई पीने योग्य नहीं है। चंबल नदी में घड़ियाल और मगरमच्छों का राज है। लिहाजा लोग इस नदी से दूर ही रहते हैं। सिंध और पहुज नदियां क्षेत्र के कुछ हिस्से से होकर गुजरती है। इससे इनका लाभ सीमित लोगों को ही मिल पाता है। इस अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रशासन को क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थाई हल खोजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed