फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Raped a woman by pretending to be a policeman

Etawah News: खुद को सिपाही बताकर महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 10 Jan 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raped a woman by pretending to be a policeman
जसवंतनगर। कानपुर की एक महिला ने सीओ को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि करीब दो महीने पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को पुलिस में कार्यरत बताकर पीड़िता से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता अनुसूचित जाति की है। वह अपनी सात साल की बेटी के साथ रहती है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि 13 नवंबर 2025 को आरोपी ने उसे बेटी सहित अलीगढ़ बुलाया और तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 10 दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में भी आरोपी ने कानपुर आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दो जनवरी 2026 को आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे अलीगढ़ चलने को मजबूर किया।
विज्ञापन

अपने करीब पांच लाख रुपये के जेवर और 48 हजार रुपये नकद साथ ले गई थी, लेकिन टूंडला रेलवे स्टेशन पर आरोपी मौका पाकर सब कुछ लेकर फरार हो गया। पांच जनवरी को पीड़िता जब आरोपी के बलरई क्षेत्र स्थित गांव पहुंची और उसके माता-पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी उसके साथ जातिसूचक गालियां दीं और घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह सीओ आयुषी सिंह से मिलकर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच का आश्वासन दिया है और तथ्यों के सत्यापन के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed