फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rape of innocent child on the pretext of giving chocolate

Etawah News: चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म

Sat, 10 Jan 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rape of innocent child on the pretext of giving chocolate
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही दो बहनों (बच्चियों) को युवक चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। घर में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। दोनों बहनें रोते हुए घर पहुंचीं तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दो बेटियां बड़ी छह साल और छोटी पांच साल की घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दोनों बेटियों को चॉकलेट देने के बहाने घर ले गया। यहां छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो बेटियों ने युवक के गलत हरकत करने की बात बताई। सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी और उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मासूम बच्ची के साथ हुई घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed