फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ramnagar crossing and I jammed Ovrbrij

रामनगर क्रासिंग व ओवरब्रिज रहा जाम

Wed, 17 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Wed, 17 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar crossing and I jammed Ovrbrij
ओवरब्रिज जाने वाले मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आधा शहर जाम से परेशान रहा। जाम में लाइन पार आने जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे घंटों फंसे रहे। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। रामनगर फाटक के  बंद न हो पाने से कई ट्रेनें स्टेशन व आउटर पर रुक रुक कर गुजरीं। जाम की समस्या सुबह से शाम तक हावी रही।
विज्ञापन


शहर में मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश से मैनपुरी रेलवे क्रासिंग के  अंडरब्रिज में जलभराव हो गया। इससे यहां से आवागमन प्रभावित हो गया। जलभराव के बीच से निकलने के प्रयास में एक बस व कार इसमें फंस गई। इस वजह से अंडर ब्रिज से आवागमन ठप हो गया। अंडर ब्रिज बंद होने से रामनगर रेलवे क्रासिंग और गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे दोनों स्थानों पर जाम लग गया। रिमझिम बारिश के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे। एक ओर ओवर ब्रिज पर भरथना चौराहा तक वाहनाें की कतार लगी रही। दूसरी ओर जाम शास्त्री चौराहा तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रामनगर रेलवे क्रासिंग पर भी तकरीबन ऐसी ही स्थिति रही। एक तरफ अंबेडकर चौराहा तक वाहनों की कतार लग गई। दूसरी ओर विजयनगर चौराहा तक वाहन जाम में फंस गए। ओवर ब्रिज पर दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही। रामनगर रेलवे क्रासिंग पर सुबह से शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी। मैनपुरी रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज से दोपहर बाद तक आवागमन सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जाम से जूझते शहर की स्थित तब और बिगड़ गई जब दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी हो गई। जाम में स्कूली वाहन फंस गए। इससे स्थित और विकट हो गई। स्कूल से आए बच्चों के वाहन जाम में काफी देर तक फंसे रहे। लगभग दोपहर दो बजे स्थिति सामान्य हुई।  रामनगर रेलवे क्रासिंग पर शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी।


रामनगर रेलवे क्रासिंग पर सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। इससे केबिन मैन फाटक बंद नहीं कर पाया। नतीजा यह रहा कि ट्रेनों को आउटर व इटावा स्टेशन पर रोकना पड़ा। रामनगर रेलवे क्रासिंग पर यह स्थित दिन में तीन बार बनी। सबसे पहले सुबह 9 बजकर 39 मिनट से 10 बजकर 20 मिनट तक फाटक न बंद हो पाने के कारण ट्रेनें  प्रभावित रहीं। इसके बाद 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 7 मिनट तक व दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट के बीच क्र ासिंग पर जाम लगे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। फाटक पर जाम लगे होने से शताब्दी एक्सप्रेस, झारखंड -नई दिल्ली, मुरी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कानपुर शिकोहाबाद पैसेंजर प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed