{"_id":"57b4a8014f1c1bd0586eb6e5","slug":"ramnagar-crossing-and-i-jammed-ovrbrij","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर क्रासिंग व ओवरब्रिज रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर क्रासिंग व ओवरब्रिज रहा जाम
अमर उजाला इटावा
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज जाने वाले मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आधा शहर जाम से परेशान रहा। जाम में लाइन पार आने जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे घंटों फंसे रहे। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। रामनगर फाटक के बंद न हो पाने से कई ट्रेनें स्टेशन व आउटर पर रुक रुक कर गुजरीं। जाम की समस्या सुबह से शाम तक हावी रही।
शहर में मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश से मैनपुरी रेलवे क्रासिंग के अंडरब्रिज में जलभराव हो गया। इससे यहां से आवागमन प्रभावित हो गया। जलभराव के बीच से निकलने के प्रयास में एक बस व कार इसमें फंस गई। इस वजह से अंडर ब्रिज से आवागमन ठप हो गया। अंडर ब्रिज बंद होने से रामनगर रेलवे क्रासिंग और गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे दोनों स्थानों पर जाम लग गया। रिमझिम बारिश के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे। एक ओर ओवर ब्रिज पर भरथना चौराहा तक वाहनाें की कतार लगी रही। दूसरी ओर जाम शास्त्री चौराहा तक पहुंच गया।
रामनगर रेलवे क्रासिंग पर भी तकरीबन ऐसी ही स्थिति रही। एक तरफ अंबेडकर चौराहा तक वाहनों की कतार लग गई। दूसरी ओर विजयनगर चौराहा तक वाहन जाम में फंस गए। ओवर ब्रिज पर दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही। रामनगर रेलवे क्रासिंग पर सुबह से शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी। मैनपुरी रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज से दोपहर बाद तक आवागमन सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
बुधवार को जाम से जूझते शहर की स्थित तब और बिगड़ गई जब दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी हो गई। जाम में स्कूली वाहन फंस गए। इससे स्थित और विकट हो गई। स्कूल से आए बच्चों के वाहन जाम में काफी देर तक फंसे रहे। लगभग दोपहर दो बजे स्थिति सामान्य हुई। रामनगर रेलवे क्रासिंग पर शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी।
रामनगर रेलवे क्रासिंग पर सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। इससे केबिन मैन फाटक बंद नहीं कर पाया। नतीजा यह रहा कि ट्रेनों को आउटर व इटावा स्टेशन पर रोकना पड़ा। रामनगर रेलवे क्रासिंग पर यह स्थित दिन में तीन बार बनी। सबसे पहले सुबह 9 बजकर 39 मिनट से 10 बजकर 20 मिनट तक फाटक न बंद हो पाने के कारण ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसके बाद 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 7 मिनट तक व दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट के बीच क्र ासिंग पर जाम लगे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। फाटक पर जाम लगे होने से शताब्दी एक्सप्रेस, झारखंड -नई दिल्ली, मुरी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कानपुर शिकोहाबाद पैसेंजर प्रभावित रहीं।