फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ram gopal also shows power at home

रामगोपाल ने भी घर में दिखाई ताकत

Tue, 27 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 27 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
ram gopal also shows power at home
ram gopal during press confrence - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक विवाद के बाद पहली बार सोमवार को घर (इटावा- सैफई) पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भी ताकत का अहसास कराया। उनके समर्थकों ने जगह- जगह स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला से लाद दिया गया। उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान कई स्थानों पर रास्ता जाम रहा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच छिड़ी जंग के दौरान इटावा पहुंचे थे। एक दिन रुकने के बाद वह लखनऊ चले गए थे। पारिवारिक विवाद के पटाक्षेप होने के बाद वह पहली बार सोमवार को इटावा पहुंचे। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि वह मंत्रीमंडल विस्तार के कार्यक्रम में लखमऊ जा सकते हैं, लेकिन लखनऊ जाने के बजाय वह दिल्ली से सीधे फिरोजाबाद होते हुए इटावा पहुंचे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद की सीमा क्रास करते ही इटावा की सीमा में स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। उनके साथ सपा से निकाले गए उनके भांजे एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे। तमाम गाड़ियों का काफिला जसवंतनगर पहुंचा। यहां बस स्टैंड चौराहे पर कड़ी धूप में तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनका काफिला आगे बढ़ गया। इस दौरान बस स्टैंड चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। इटावा जिला पंचायत में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। इसके बाद वह कचहरी पहुंचे, जहां वकीलों ने स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ एमएलसी अरविंद यादव के अलावा राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त केपी सिंह चौहान, राकेश यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। यहां स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, गोपाल यादव, आशीष राजपूत, जनमेजय सिंह भदौरिया, रामनाथ सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि शामिल रहे। इसके बाद उनका काफिला सैफई के लिए रवाना हुआ। सैफई जाते समय नगला बरी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां पप्पू यादव, केके यादव, सतेंद्र शाक्य, विकास यादव, राजीव प्रधान छिमारा, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। सैफई पहुंचने पर वहां पहले से इंतजार कर रहे लोगों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चेहरा दिखाने की रही होड़

इटावा। सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के स्वागत में चेहरा दिखाने की होड़ लगी रही। जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही सदर विधायक भी मौजूद रहे। ये सभी लोग प्रेसवार्ता में भी साथ-साथ नजर आए। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष  शिवपाल सिंह के इटावा आने पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य उनके स्वागत में सबसे आगे दिखे थे। ये चेहरे सोमवार को भी आगे नजर आए। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, गोपाल यादव एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत भी स्वागत कार्यक्रम में सक्रिय दिखे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र को भी पढ़कर सुनाया।  चेयरमैन इटावा कुलदीप गुप्ता संटू ने  समर्थकों के  साथ सैकड़ाें वाहनों के साथ  हाइवे स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed