फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ram devotees showered flowers on procession

श्रीराम शोभायात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल

Fri, 15 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 15 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ram devotees showered flowers on procession
शोभायात्रा में शामिल श्रीराम दरबार - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम नवमी पर शहर के स्टेशन बजरिया स्थित शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर कालीबंाह मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल एक दर्जन झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती उतारी।
विज्ञापन

रामनवमी सेवा समिति के द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारम्भ प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर के महंत स्वामी शिवानंद महाराज ने झंडा पूजन कर किया, जिसके बाद शोभायात्रा आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन



शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट सवार नगाड़ा बजाता हुआ शोभायात्रा आने का संकेत दे रहा था उसके ठीक पीछे कुडकुडिया के साथ घोड़ी नृत्य चल रहा था। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। उसके पीछे शिवजी, परशुराम जी, शनिदेव, राधाकृष्ण, नरसिंह भगवान, साईंबाबा, मां दुर्गा, विष्णु लक्ष्मी, माखन चोर, भारत माता, कृष्ण बलराम, काली शिवजी, शिव पार्वती  की झांकियां थीं। इसके बाद मां दुर्गा का रथ व सबसे पीछे रामदरबार का रथ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बकेवर में श्रीराम नवमी पर शुक्रवार को श्रीराम लीला समिति लखना के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के स्वरूपों में आकर्षक झांकियों के साथ श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन सतीश चंद्र वर्मा ने भगवान श्रीराम के स्वरूपों की आरती उतार कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है, यदि भगवान श्रीराम के जीवन का एक अंश भी हम अपने जीवन में उतार लें तो जन्म सफल हो जाएगा।


यह शोभायात्रा बकेवर रोड स्थित नौदा ग्राउंड से शुरू हुई जिसमें भगवान श्रीराम के आकर्षक स्वरूपों के साथ साथ देवी सरस्वती, मां दुर्गा और हनुमान जी की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने डीजे पर जमकर डांस किया।  शोभायात्रा जब कालिका मोहाल पहुंची तो श्रीरामलीला समिति अध्यक्ष संतोष चौहान सुनीत सिंह, उत्तम यादव, गौरव राठौर, जितेन्द गौर, जयसिंह राठौर आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया।



इसी तरह मानखां मोहाल में सतीश वर्मा महेश्वरी मुहाल में दिनेश वर्मा, त्रिलोकीनाथ माहेश्वरी व हरिओम माईयां आदि ने इस शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा में शामिल झांकियों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी की कड़ी सुरक्षा रही। इसमें कमेटी के पदाधिकारी संतोष चौहान, विक्त्रस्म सिंह, मनोज तिवारी, दिनेश यादव, दिलीप यादव, संजीव त्रिपाठी, सुधीर पांडे,उत्तम सिंह यादव, रामनरेश त्रिपाठी, दुष्यन्त दीक्षित, शिवभूषण सिंह, शिवम शुक्ला, राजू बाथम, गोपाल सारस्वत, रामबाबू शिवहर,े विवेक राठौर, डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा, वैभव त्रिपाठी, नरेंद्र राठौर, दीपू राठौर, श्याम किशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed