{"_id":"5734ce774f1c1be24c91a240","slug":"rallies-brought-out-by-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने निकालीं रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने निकालीं रैलियां
अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 13 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
भरथना में रैली निकालती आर्य श्यामा बालिका इंटर कालेज की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न कस्बों में स्वच्छता मिशन के तहत स्कूली बच्चों की रैलियां निकाली गई। इन रैलियों के जरिए लोगों को खुले में शौच न करने की सलाह दी गई। छात्र-छात्राएं अपने हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखे पोस्टर लिए रहे।
बसरेहर में मनभावती कुंवरि जन सहयोगी इंटर कालेज के छात्र- छात्राओं ने प्रधानाचार्य राम चंद्र अग्रवाल की अगुवाई में गुरुवार को स्वच्छता रैली निकाली गई जो बसरेहर होते हुए ग्राम अकबरपुर तक पहुंची। ग्राम प्रधान राधाकृष्ण शाक्य ने छात्र छात्राओं को जल पान कराया। बाद में बसरेहर के समीप कल्ला बाग में एक गोष्ठी की गई। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य राम लखन ने लोगों को स्वच्छता के फायदे बताए।
जसवंतनगर में शांती देवी इंटर कालेज से स्कूली छात्र- छात्राओं की रैली निकली। रैली को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विमलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में सुरेश यादव, प्रधानाचार्य कप्तान सिंह यादव, केसी राठौर, अतुल शिखरवार, रामकुमार यादव, अशोक वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
भरथना में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर की आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इंटर कालेज भरथना से रेैली निकाली गई। रैली को विद्यालय के प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। स्कूली बच्चे अपने हाथों में स्वच्छ भारत मिशन के स्लोगन लिखी पटिटयां लिए रहे।
इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री दीपक गुप्ता, प्रधानाचार्या सुमन भटनागर, अध्यक्ष सुधा पांडेय, सुलक्षण यादव, सुमलेश दुबे, कांती यादव, सोविना कुमारी, कृष्णा सिंह, सुंबुल शम्सी, पूजा यादव, आरती परिहार, दीप्ती दुबेे, सरोज शाक्य, कृष्ण स्वरूप, विवेक कुमार, सुनील कुमार, शशी, दिव्या, अनामिका, आंकाक्षा, रोली आदि मौजूद रहे।
महेवा।स्थानीय लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा में स्वच्छता जागरूकता के तहत रैली का आयोजन किया गया। पूरे कस्वे में भ्रमण कर जागरूक नारे लगाते हुए शौचालय के प्रयोग हेतु प्रेरित किया ।रैली का प्रारंभ खंड विकास अधिकारी गंगा राम यादव ने तथा प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर सयुंक्त रूप से किया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मंत्री प्रबंध समिति राजू दुबे मौजूद रहे ।रैली का संयोजन मंजूलता व राजकुमार ने प्रभावी तरीके से किया ।स्काउट एवं गाइड के बच्चे हाथों में झंडा बैनर लेकर नारे लगा रहे थे। समाज सेवी घनश्याम तिवारी, सोनू चौधरी ने सभी को स्वल्पाहार कराया ।रैली का पुलिस चौकी पर प्रभारी राजवीर सिंह ,स्टेट बैंक पर प्रबंधक राजेश कुमार ,युवक मंगल दल अध्यक्ष राजू दुबे ,समाजसेवी राणा प्रताप सिंह चौहान आदि ने सहयोग चलाया।