{"_id":"5894c40a4f1c1b5d21e8041c","slug":"raised-quistion-on-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों से सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों से सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा में जनता से सवाल पूछ प्रदेश सरकार की नाकामी गिनाने की कोशिश की। उन्होंने पहला सवाल दागा क्या इटावा का वास्तव में विकास हुआ है? जनता की तरफ से आवाज आई केवल सैफई का विकास हुआ है । फिर पूछा कि धान व गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य पर हुई या नहीं, तो जनता का जवाब आया कि बिलकुल नहीं ।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा केंद्र में सत्ता में रही तो हमेशा पड़ोसी देशों से भाईचारे जैसे संबंध बनाने का काम किया है। उन्होंने बताया अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्रित्व काल में पड़ोसी देशों से हमेशा अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करते रहे है । भाजपा आज भी सत्ता में होने के बाद पड़ोसी देशो से अच्छे संबंध बनाने में जुटी हुई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आया। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार में चल रहे चाचा भतीजे घमासान को जनता के सामने रखते हुए तंज कसा। कहा कि चाचा-भतीजे की लड़ाई से प्रदेश में विकास कार्य ठप है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी देश में काला धन व भ्रष्टाचार मिटाने के लिए नोटबंदी जैसा साहसिक फैसला ले रहे थे तो राहुल गांधी बैंक की लाइन में 4 हजार रुपये निकालने के लिए खडे़ थे। जिलाध्यक्ष भाजपा शिव महेश दुबे राजनाथ सिंह को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की।
विज्ञापन