फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Raised his voice against exploitation in schools

स्कूलों में शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की

Wed, 13 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 13 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Raised his voice against exploitation in schools
प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सरकारी स्कूलाें की बदहाली और निजी स्कूलों के शोषण को लेकर आवाज बुलंद की। कचहरी में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते है। इसलिए इन स्कूलाें की दुुर्दशा पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। अधिकारियों और नेताओं के बच्चे प्राइवेट स्कूलाें में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन



इन स्कूलों की पीस इतनी अधिक है कि गरीब व्यक्ति अपने बच्चों पढ़ाना तो दूर ख्वाब में भी नहीं सोच सकते। स्कूल माफिया अभिभावकों को सत्र के पहले दिन लिस्ट पकड़ा देते है। दुकानाें के गठजोड़ के चलते अभिभावकों से दो गुना चार गुना मूल्य वसूला जाता है। स्कूलाें द्वारा प्रतिवर्ष मनमाने तरीके से फीस वृद्धि कर दी जाती है। पार्टी ने अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रदेश के सरकारी स्कूलाें में दिल्ली की तर्ज पर कांवेंट स्कूलाें की भंाति सुविधाएं एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किए जाएं।
विज्ञापन



निजी स्कूलों द्वारा जारी उस फरमान को खत्म किया जाए। जिसमें चुनिंदा दुकानाें से सामान खरीदने की बाध्यता है। मनमानी फीस वृद्धि करने वाले स्कूलाें पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए  ऐसे स्कूलाें की मान्यता रद्द की जाए। कहा कि सरकार ने यदि इन मांगाें पर उचित कदम नहीं उठाए तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में पाटी के जिला सचिव दीपक राज, वीरू कठेरिया, डा आशीष कुमार, मुकुल चौहान, गरिमा मिश्रा, सौरभ दुबे, मोहन सिंह यादव, अभिषेक मिश्रा, पंकज सिंह, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed