फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rainwater entered homes due to lack of drainage.

Etawah News: निकासी न होने से बारिश का पानी घरों में घुसा

Sun, 30 Aug 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rainwater entered homes due to lack of drainage.
फोटो 41 व 42
विज्ञापन

-लोगों ने पालिका के खिलाफ जताई नाराजगी, बोले-सफाई न होने से उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। बारिश से बकेवर लखना कस्बों में कई मुहल्लों में जलभराव हो गया है। कस्बा बकेवर के जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, जनता डिग्री कॉलेज के मैदान व रास्तों पर बारिश का पानी भर गया है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने रास्ते पर जलभराव है। लोगों ने प्रशासन से पानी निकलवाने की गुहार लगाई है।
बारिश के पानी से नहर राजवाहों के पानी से बकेवर कस्बा के शास्त्री नगर मोहल्लें जलभराव हो गया है। लोगों के घरों में दरवाजे तक पानी भरा गया है। इसके कारण उस मुहल्ले में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शास्त्री नगर में रहने वाले तौफीक अहमद बताते है गली में पानी भर गया। कई लोगों के दरवाजे पर पानी भरा है।
विज्ञापन

लोगों आवश्यक काम से आने जाने के लिए पानी में घुसकर ही आना जाना पड़ रहा है। पानी में बदबू भी आ रही है। दयाशंकर राठौर, जोर सिंह, संतोष कुमार हफीज, बड़े सिंह बालक राम इदरीस, रामसिंह, शोभाराम कदीर कुरैसी आदि के घरों तक पानी भर गया है। इसके अलावा इटावा रोडपर विद्याविहार मोहल्ले में तालाब की तरफ रास्ते पर भर गया।जिससे लोगों को समस्या हो रही है। वहां रहने वाले राजीव पाठक ने बताया कि घरों के बाहर पानी भरा है पानी में घुसकर ही आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता विद्यालय इंटर कालेज परिसर में मैदान के व रास्ते पर पानी भरा है। शनिवार को सुबह जलभराव के कारण विद्यालय आने पर छात्र छात्राओं की छुट्टी करनी पड़ी। डिग्री कॉलेज के परिसर में जलभराव से स्टाफ को व छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही।कस्बा के लोगों कहना है कि नगला बनी से होकर जो नाला गया है। नाला की सफाई न होने से व तालाब का मछली पालन वाले ठेकदारों ने नाला में पाइपों से निकलने वाले स्थानों पर जाल लगा रखे हैं जिसके कारण पानी की निकासी सही रफ्तार से नही हो पा रही है। कस्बा लखना में ठाकुरान मुहाल में गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।

--------------
वर्जन---
पानी निकासी के लिए कुछ पंपिंग सेट लगाने को कहा गया है कुछ पंपिंग सेट खराब है। उनको सही कराने को कहा गया है। वह एक दो दिन में सही हो पाएंगे। पानी निकासी की समस्या को दिखवाकर निदान कराने का प्रयास किया जाएगा।-सुचेता अरोड़ा, ईओ नगर पंचायत बकेवर व लखना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed