फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rain and hail shake people, farmers have lines of worry on their foreheads

Etawah News: बारिश-ओलों से कांपे लोग, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Sat, 24 Jan 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain and hail shake people, farmers have lines of worry on their foreheads
इटावा/जसवंतनगर। जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर हल्की धूप के बाद शाम करीब सात बजे आसमान में बिजली कड़कने लगी और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक हुई इस बेमौसम बारिश ने जहां एक ओर ठिठुरन बढ़ाकर सर्दी को रफ्तार दे दी है, वहीं दूसरी ओर फसलों के नुकसान की आशंका ने किसानों की धड़कन तेज कर दी हैं। जसवंतनगर क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सात बजे जिले के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हुई। लेकिन जसवंतनगर क्षेत्र में ओले गिरने से किसान चिंतित हो गए। यहां करीब दो मिनट तक हुई ओलावृष्टि से सरसों के फूल और फलियां झड़ गईं। वहीं आलू की खेती करने वाले किसानों ने ज्यादा बारिश होने से चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि वायुमंडल में बने दबाव के चलते शनिवार को भी जिले में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जलभराव न होने दें, विशेषकर आलू की फसल में पानी की निकासी का उचित प्रबंध करें। उन्होंने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा लेकिन ओलावृष्टि सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed