फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rain affected the potato crop , farmers upset

आलू पर बरस रही आफत, किसान परेशान

Sun, 01 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 01 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rain affected the potato crop , farmers upset

अचानक शुरू हुई बारिश ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। बारिश से आलू की फसल बर्बाद होने का डर है। हाड़तोड़ मेहनत पर पानी फिरता देख किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। हालांकि अभी खुदाई कार्य प्रभावित हुआ है लेकिन बारिश का यह सिलसिला जारी रहा तो आलू सड़ने की स्थिति में भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन


सरसों, अरहर, मटर और चना की फसलों को भी बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं से नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल को इस बारिश से नुकसान भी है, तो कहीं फायदा भी हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की रात से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला रविवार को दिन भर जारी रहा। यह बारिश किसानों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। विशेषकर आलू की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस बार आलू की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। गत वर्ष पानी बरसते रहने से आलू को नुकसान हुआ था। किसान इस बात से चिंतित हैं कि इस बार भी आसमानी पानी उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे।

जिले में इस बार आलू का आच्छादन करीब 17 हजार हेक्टेयर में हुआ है। करीब सवा चार लाख मीट्रिक टन आलू पैदा होने का अनुमान है। इन दिनाें किसान आलू की खुदाई में जुटे थे। किसानों की मानें तो अभी महज 10 फीसदी खुदाई संभव हो पाई थी।

यानी ज्यादातर आलू खेतों में है। फसल पूरी तरह तैयार खड़ी है। लेकिन अचानक मौसम ने उनके काम में अड़ंगा डाल दिया। बारिश से खुदाई कार्य करीब 8-10 दिन लेट हो जाएगा। वह भी तब जब बरसात थम जाए और धूप निकल आए। किसानों को चिंता इस बात की भी है कि बरसात कुछ दिन और जारी रही तो आलू सड़ भी सकता है। क्योंकि खेत की कुली (पौध से पौध के बीच की नाली) में पानी भर गया है। जो न सूखा तो नुकसान होना तय है।

आलू ही नहीं सरसों, अरहर, मटर, चना की फसलें भी इस बारिश के साथ चल रही तेज हवा से प्रभावित हुई हैं। इनके पौधे जमीन पर बिछ गए हैं। जिससे उनके फूल झड़कर मिट्टी में मिल गए। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश नुकसान और लाभ दोनों लेेकर आई है।


जहां इस फसल में बाली निकल चुकी है, वहां नुकसान हुआ है और जहां बालियां नहीं आई हैं। वहां फसल को पानी मिल गया। कुल मिलाकर फसल की दृष्टि से यह बारिश नुकसानदेह साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed