{"_id":"5e0a40548ebc3e8817372daf","slug":"railway-etawha-news-knp53535646","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से दिल्ली जाने वाली सात ट्रेनों की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से दिल्ली जाने वाली सात ट्रेनों की रफ्तार धीमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोहरे के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली करीब सात ट्रेनें देरी से आईं। इस कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
कोहरा के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। रात के समय रेलवे ट्रैक पर लगे सिग्नल स्पष्ट नहीं दिखाई देने के कारण चालक धीमी गति से ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं। कानपुर की ओर से आने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली की ओर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। कानपुर की ओर से आने वाली अवध एक्सप्रेस 10 घंटा देरी से आई। दिल्ली जाने वाली कालका एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस और
नीलांचल एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई।
ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर ऊंचाहार एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस पहले से निरस्त चल रही है।