फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   railway

कालका और तूफान नहीं चलने से यात्री परेशान

Sun, 20 Oct 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
railway
प्लेटफार्म नंबर एक पर बंद पड़ा डिजिटल म्यूजियम - फोटो : ETAWHA
इटावा। इलाहाबाद मंडल की ओर से टूंडला में इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण पहले से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके बाद फिर से कालका एक्सप्रेस व तूफान एक्सप्रेस समेत कानपुर से चलकर टूंडला और आगरा जाने वाली पैसेंजर रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

टूंडला जंक्शन पर इंटरलॉकिंग का कार्य लगभग 17 नवंबर तक पूरा करने के लिए निर्धारित किया गया है। इस कार्य के आरंभ होने के साथ ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को हावड़ा कालका एक्सप्रेस , तूफान एक्सप्रेस समेत कानपुर से चलकर टूंडला आगरा तक जाने वाली ट्रेन न आने से यात्री परेशान रहे।
पूछताछ कार्यालय पर लगातार यात्री ट्रेनों के आने जाने को लेकर पूछताछ करते हुए नजर आ रहे हैं। टूंडला स्टेशन तक यात्रा करने आए यात्री शिवसिंह निवासी मलूपुरा ने बताया कि कानपुर पैसेंजर रद्द होने के कारण बस से यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौगुर्जी निवासी दिलीप ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद जाना था लेकिन गोमती समेत अन्य ट्रेन रद्द चली आ रही हैं। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को लेकर यात्री निरंतर कार्यालय पर जानकारी करते हुए नजर आ रहे थे और रद्द की जानकारी होने पर वह मायूस भी दिख रहे थे।
गांधी जयंती के अवसर पर डिजिटल गांधी दर्शन के लिए प्लेटफार्म पर एसएनटी विभाग ने 86 इंच की डिजिटल म्यूजियम स्थापित की थी। इसमें बताया गया था कि इसमें यात्रियों रेलवे से संबधित जानकारियां मिल सकेंगी।

डिजिटल म्यूजियम लगने के बाद कुछ दिनों तक चली और उसके बाद से लगातार बंद चली आ रही है। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि तकनीकि विभाग को इसे चालू करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed