{"_id":"6384fb74b7f0f37af23cc981","slug":"railway-enquiry-te-suspended-etawah-news-knp7307379179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेलवे पूछताछ केंद्र का टिकट परीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेलवे पूछताछ केंद्र का टिकट परीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से डिंपल जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में टिकट परीक्षक मंशा मुंडा को निलंबित कर दिया गया है।
जीआरपी थाने में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट तलब की है।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा की ओर से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। शनिवार रात इटावा जंक्शन पर पूछताछ केंद्र से कई बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। माइक से उन्हें जिताने की अपील भी की गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम व पोस्ट तमाड़, रांची (झारखंड) निवासी टिकट परीक्षक मंशा मुंडा ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे एनसीआर मेंस यूनियन के आठ-10 लोग पूछताछ केंद्र में घुस आए।
दो बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए और फिर स्पेशल ट्रेन से पुरी रवाना हो गए। जीआरपी ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
रविवार देर रात डीटीएम टूंडला अमित आनंद पूर्वा एक्सप्रेस से इटावा पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद टिकट परीक्षक पर कार्रवाई की गई। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि प्रयागराज मंडल से आए मैसेज में टिकट परीक्षक के निलंबन का उल्लेख है।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने इस मामले में स्टेशन अधीक्षक से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इस पत्र के बारे में प्रयागराज मंडल को अवगत करा दिया है।