{"_id":"696bd2fd394355e5bc02a8f1","slug":"raids-in-search-of-those-who-opened-fire-one-arrested-etawah-news-c-216-1-etw1002-136472-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फायरिंग करने वालों की तलाश में दबिशें, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फायरिंग करने वालों की तलाश में दबिशें, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। सैफई रोडवेज बस स्टैंड पर रंजिश में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार रात कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिशें दी हैं।
गुरुवार शाम को प्रवीन कुमार अपने दोस्त अभिषेक के साथ बस स्टैंड पर बैठा था। आरोप था कि इस दौरान अंकित अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और प्रवीन पर हमला कर दिया था। लाठी-डंडों से पीटने के बाद फायरिंग भी की थी। एक गोली प्रवीन के लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल अभिषेक को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने भाई अभिषेक की तहरीर पर अंकित, गौतम, रवि, टीटू और एक अन्य अंकित, चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके सभी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने अंकित हैवरा बाईपास तिराहे से मुख्य आरोपी अंकित (25) को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।