फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rahman's song resound in Saifai

सैफई में गूजेंगे रहमान के गीत

Sat, 07 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rahman's song resound in Saifai
समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के लिए सैफई के
विज्ञापन
एथलेटिक्स स्टेडियम में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 21 नवंबर को मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपनी स्वर लहरियों से इस दिन को यादगार बनाएंगे।

सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन इस बार सैफई में मनाए जाने की जानकारी उनके परिवार की ओर से दी गई है। पूरा कार्यक्रम एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा। सपा प्रमुख मुलायम सिंह का जन्मदिन 22 नवंबर को होता है, लेकिन 21 नवंबर को सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम होगा।

शाम सात बजे से रात दस बजे तक  एआर रहमान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे, रात 12 बजने के साथ ही केक काटने की औपचारिकता निभाई जाएगी। ए आर रहमान की संगीत टीम के मैनेजर सैफई आकर भ्रमण कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed