{"_id":"28dad8e8f3974574811208ffddd205e4","slug":"rahat-sufi-singing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत ने सूफी गायकी से महफिल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत ने सूफी गायकी से महफिल लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई, इटावा। रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में शुक्रवार की रात्रि पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी गायिकी का जलवा बिखेरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित प्रदेश के कई प्रमुख नेता एवं अधिकारियों ने गजल कार्यक्रम का आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुंबई से आए कलाकारों ने चक दे इंडिया और जय हो गीत से की। ग्रुप डांस में कलाकारों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। एंकर श्रुति सेन ने अपनी आवाज के जादू से चार चांद लगाए। इसके बाद टीवी कलाकारों ने अपना धमाल मचाया। टीवी सीरियल कुछ तेरे दरमियां में कोयल का रोल करने वाली आशा नेगी और साथियों ने अपने नृत्य से पूरे पंडाल में धूूम मचा दी।
टीवी कलाकार आयशा घोष ने आइटम डांस प्रस्तुत किया। हास्य कलाकार सुदेश और कृष्णा की जोड़ी ने लोगों को खूब हंसाया। टीवी कलाकार करन टेकर ने गंदी बात पर प्रस्तुत अपने ग्रुप डांस से पूरे पंडाल को झुमा दिया। डांस केबीच बीच में आतिशबाजी के धमाके भी होते रहे।