फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   raghuraj accept offer issue

रघुराज ने ऑफर की बात स्वीकारी

Sun, 22 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 22 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
raghuraj accept offer issue
रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला

सदर विधान सभा सीट से सपा के निवर्तमान विधायक रघुराज सिंह शाक्य की नेताजी मुलायम सिंह यादव से हुई मुलाकात बेनतीजा रही है। कोई आश्वासन न मिलने से अब रघुराज सिंह शाक्य ने गेंद समर्थकों के पाले मेें डाल दी है। उन्होंने बगैर राजनीतिक दलों का नाम लिए कहा कि एक दो दलों से उन्हें आफर मिला है। लेकिन अभी कहीं जाने के बारे में निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन

सपा ने अपने दो सिटिंग एमएलए इटावा सदर से रघुराज सिंह शाक्य और भरथना सुरक्षित सीट से सुखदेवी वर्मा का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर सदर से कुलदीप गुप्ता संटू और भरथना से कमलेश कठेरिया को मैदान में उतारा है। टिकट कटने से आहत रघुराज सिंह शाक्य को नेताजी मुलायम सिंह यादव ने फोन करके लखनऊ बुलाया था। रघुराज सिंह शनिवार रात लखनऊ पहुंचे। लेकिन उन्हें मुलायम सिंह से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। सूत्रों ने बताया कि सपा से टिकट कटने के बाद भाजपा और बसपा के शीर्ष नेता भी रघुराज सिंह से संपर्क बनाए हैं। उधर रघुराज सिंह शाक्य ने अमर उजाला को बताया कि नेताजी समाजवादी परिवार के मुखिया हैं। वे उनसे मिल भी चुके हैं। हालांकि बातचीत का ब्यौरा उन्होंने नहीं दिया। कहा कि चुनाव लड़ने अथवा न लड़ने के बारे में वे अभी कुछ नहीं कह सकते। समर्थकों से बात के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed