{"_id":"62c089db2b0a342ce36fac3b","slug":"radiologist-on-court-duty-post-mortem-duty-imposed-on-monday-etawah-news-knp7055134187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का समय से काम पूरान कराने में अधिकारियों की नींद उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का समय से काम पूरान कराने में अधिकारियों की नींद उड़ी
विज्ञापन
बुंदेलखंडएक्सप्रेस के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को जालौन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम शासन ने तय कर दिया है लेकिन ताखा में काफी काम अभी अधूरा है। बरसात भी शुरू हो गई है, इससे अधिकारियों की नींद हराम है। यूपीडा के सीईओ शुक्रवार को आधी रात के बाद ताखा पहुंचे और कार्यदायी संस्था के मैनेजर से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मैनेजर ने सात जुलाई तक काम पूरा करने का दावा तो किया है लेकिन मौके के हालात को देखकर जिले से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों के होश उड़े हैं।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अवनीश कुमार अवस्थी 15 दिन में तीसरी बार एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य का जायजा लिया। शुक्रवार रात करीब दो बजे वह डीएम अविनाश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह के साथ ताखा के पास कुदरैल पहुंचे। कुदरैल में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। यहीं पर काफी काम अधूरा है।
कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकांन कंपनी के मैनेजर सचिन जैन ने सीईओ को बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 291 के पुल पर देर रात लेंटर डाला गया है। पुल में हाई मैटेरियल का प्रयोग किया गया है, इससे लेंटर एक सप्ताह में पक जाएगा। बचा हुआ काम सात जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि वन साइड के अधूरे काम को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।