{"_id":"56ed9c674f1c1b4c5f8b528e","slug":"radha-vallabh-temple-rain-abir-gulal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा वल्लभ मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा वल्लभ मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
फूल ओर गुलाल से होली खेलते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शहर छैराहा स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर पर रंगोली होली उत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर पर वृंदावन जैसा नजारा देखने को मिला। भक्तों ने जी भरकर फूलों व गुलाल से होली खेली। इस दौरान अबीर व गुलाल के बादल छाए रहे। शनिवार को रंगभरनी एकादशी के मौके पर राधावल्लभ मंदिर पर राधावल्लभ लालजी महाराज व राधा रानी का मनमोहक श्रंगार किया गया।
इसके बाद मंदिर में रंगीली होली हुई और भक्तों ने राधावल्लभ व राधारानी के साथ जमकर फूलों व अबीर गुलाल की होली खेली। मंदिर पर होली के विशेष श्रंगार के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बृज के हुरियारों की तरह राधा वल्लभ महाराज को विशेष पगड़ी व वस्त्र पहनाकर होली का श्रंगार किया गया। बरसाने से आए एक कुंतल से अधिक अबीर गुलाल भक्तों ने एक दूसरे के ऊपर उड़ाया।
इस मौके पर मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। इससे पूर्व सुबह मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाशचंद्र महाराज ने पूजन किया। शाम मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ और महिला मण्डल ने हाली के गीत गाए देर शाम प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।