फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Race competition at etawah mahotsav

दौड़ में संकेत, शिवम, ललित अव्वल

Thu, 25 Dec 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 25 Dec 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
Race competition at etawah mahotsav

प्रदर्शनी महोत्सव के तहत सेवेन हिल्स पब्लिक स्कूल ने महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने 800 मीटर रेस को हरी झंडी दिखा कर किया। श्री सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि इससे सामाजिक, मानसिक विकास के साथ साथ समाज में समरसता बढ़ती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने कहा कि 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक प्रतिभागी बालिकाएं समय से स्टेडियम पहुंचकर अपना नाम लिखवा लें। दोनों प्रतियोगिताओं के पुरस्कार 25 दिसंबर को अपराह्न 3.30 बजे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ के विजेता एसएस मेमोरियल सैफई के संकेत कुमार रहे। जबकि अनुराग दूसरे व सचिन तीसरे स्थान पर रहे।

200 मीटर दौड़ में हरनाथपुर इंटर कालेज के शिवम कुमार प्रथम, हर्ष द्वितीय, अवनीश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सेंटमैरी इंटर कालेज के ललित यादव प्रथम, योगेंद्र सिंह द्वितीय, मोहित कुमार तृतीय स्थान पर, 800 मीटर दौड़ में कुंवरि मनभावति इंटर कालेज के गोविंद प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय, आकाश तृतीय स्थान पर रहे।

1500 मीटर दौड़ में सेवेन हिल्स पब्लिक स्कूल के अमन त्रिपाठी प्रथम, दिलीप कुमार द्वितीय, पंकज तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरनाथपुर के शिवम प्रथम, संकेत कुमार द्वितीय, अनिरुद्ध तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर के आशुतोष प्रथम, सूरज द्वितीय, शिवाजीत तृतीय स्थान पर, गोला फेंक में सेंटमैरी इंटर कालेज के रोहित यादव प्रथम, बलवंत सिंह द्वितीय, शिवाजीत तृतीय स्थान पर रहे।

चक्का फेंक में एसएस मेमोरियल सैफई के जितेंद्र प्रथम, आशुतोष द्वितीय, बलवंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका इंद्रजीत सिंह, राजेश जादौन, सत्य नारायण प्रसाद, वेद प्रकाश, अमित यादव, अजयपाल सिंह यादव, राजेश जादौन, ब्रजेश सिंह भदौरिया, अर्चना चौधरी ने निभाई।


इस मौके पर अनिल चौधरी, मनीष यादव, सुधीर यादव, मृदुल शर्मा, रोहित यादव व जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे। संयोजक ने मुख्य अतिथि का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed