फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Question papers will be opened only in the presence of Static Magistrate

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खोले जाएंगे प्रश्नपत्र

Thu, 17 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Question papers will be opened only in the presence of Static Magistrate
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 24 मार्च से 12 अप्रैैल तक होने वाली बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने बैठक की। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर लें। किसी प्रकार का संशय हो तो उसे दूर कर लें। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही प्रश्नपत्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में यूपी बोर्ड तैयारियों की समीक्षा की। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें।
विज्ञापन

शौचालय साफ सुथरे रहें। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं को देख लें। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखवाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दिन उन्हीं की उपस्थिति में प्रश्न पत्र निकालें। जल्दबाजी में किसी दूसरे विषय के प्रश्न पत्र का पैकेट न खोलें। यदि ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि तय 65 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर सुरक्षा कर्मियों, मीडिया को जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित पहुंचाने का दायित्व केंद्र व्यवस्थापकों का है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगेगी। मोबाइल पुलिस भी क्रियाशील रहेगी।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी जसवंत नगर नम्रता सिंह, बीएसए उमाकांत व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed