{"_id":"6349a7780052e168f6165b90","slug":"pwd-not-giving-attaention-on-puliya-etawah-news-knp723298660","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया धंसी, पीडबब्लूडी नहीं दे रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया धंसी, पीडबब्लूडी नहीं दे रहा ध्यान
विज्ञापन
जसवंतनगर। हाईवे से सैफई जाने वाले मार्ग की पुलिया धंसने से राहगीर परेशान हैं। उन्हें सैफई जाने के लिए पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी ने सावधान का बोर्ड लगाकर खुद को जिम्मेदारी से मुक्त कर लिया है।
धनुवा गांव के पास बनी पुलिया 25 दिन पहले बारिश में धंस गई थी। इसके कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सिर्फ पैदल या साइकिल सवार किसी तरह यहां से निकल रहे हैं।
ये रास्ता सैफई से मैनपुरी तक जाता है। ग्रामीण चंद्रमोहन, अंकित कुमार, अमन कुमार आदि ने बताया कि पुलिया के टूटने की शिकायत तत्काल पीडब्लूडी अधिकारियों से कर दी थी। विभाग का एक कर्मचारी मौके पर आया और सावधान का बोर्ड लगाकर चला गया। तब से यही बोर्ड लगा है। पुलिया बनाने पर ध्यान ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इस मार्ग से धनुआ, घनश्यामपुरा, फतेहपुरा, नगला विचू, नगला महाजीत, नगला जगन ,नगला डंबर, नगला हीरे, बिहारी भटपुरा आदि के हजारों लोग पैदल गुजरते हैं।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अभिषेक भदौरिया ने बताया कि बरसात के कारण मिट्टी की खोदाई नहीं हो पा रही थी। इसलिए पुलिया का भराव करने में दिक्कत हो रही थी। अब मौसम ठीक है। 10 दिन में पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा।