फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PWD Minister Shivpal Singh Yadav angry complaints

शिकायत पर पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पारा चढ़ा

Sun, 14 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 14 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
PWD Minister Shivpal Singh Yadav angry complaints

पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ताखा में जनता दरबार लगाया। इस दौरान जब एक किसान ने राहत चेक के एवज में लेखपाल के खिलाफ सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत की गई तो पीडब्ल्यूडी मंत्री त्योरियां चढ़ गई।

विज्ञापन


उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि आरोपी लेखपाल को तत्काल निलंबित किया जाए। कहा कि किसानों को राहत चेक देने में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री हेलीकॉप्टर से नहर कोठी भरतिया पहुंचे। यहां सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में उन्होंने जनता दरबार लगाया। इस दौरान फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगमोहनपुरा निवासी किसान उदयवीर सिंह ने शिकायत की कि उनके पास काफी जमीन है, लेकिन मानक के अनुसार चेक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आसपास कई किसानों की जमीन कम होने पर भी अधिक धनराशि के चेक उन्हें मिले हैं। आरोप लगाया कि लेखपाल चेक बनाने के लिए सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। यह सुनते ही पीडब्ल्यूडी मंत्री का पारा चढ़ गया और एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा व तहसीलदार विजय यादव को उक्त लेखपाल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ित किसानों को सर्वे के नाम पर परेशान न किया जाए। नुकसान के आधार पर मानक के अनुसार तत्काल राहत चेक दिए जाएँ। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बादशाह यादव ने कस्बा में सीसी सड़क बनने के बाद नालियाें का निर्माण न होने पर जलभराव की समस्या उठाई।

इस पर श्री यादव ने कहा कि नालियों का मसला उनके संज्ञान में है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। भरतिया निवासी राम किशोर और ग्राम प्रधान राजेंद्र ने भरथना ऊसराहार मार्ग पर तालाब की जगह पर कब्जे की शिकायत की। इस पर मंत्री श्री यादव ने एसडीएम को कब्जा रुकवाने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में पीडब्ल्यूडी मंत्री के साथ उनके भाई राजपाल सिंह यादव, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अशोक यादव, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, सयुस के प्रदेश सचिव ध्रुव यादव, महेंद्र सिंह यादव, उमेश दीक्षित, ओम प्रकाश यादव, आशु यादव, हरीओम यादव समेत एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष ऊसराहार जेपी यादव आदि मौजूद रहे।


उधर ताखा तहसीलदार विजय कुमार यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री के निर्देश पर लेखपाल रामनरेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि अन्य लेखपालों को राहत चेकें जल्द वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed