{"_id":"571fb0264f1c1b7827a9195b","slug":"punjab-defeated-jharkhand-7-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने झारखंड को 7-0 से हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब ने झारखंड को 7-0 से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सैफई के चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच खेलते हाकी पंजाब एवं हाकी झारखंड के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप के अंतर्गत मंगलवार को पहला मैच सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एवं नामधारी इलेवन के मध्य खेला गया। नामधारी इलेवन ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को 1-0 से हराया।
दूसरा मैच हाकी झारखंड एवं हाकी पंजाब के मध्य खेला गया, जिसमें पंजाब ने झारखंड को 7-0 से हराया। तीसरा मैच हरियाणा एवं ओडिसा के मध्य खेला गया जो 2-2 की बराबरी पर रहा। चौथा मैच गंगपुर-ओडिसा एवं पटियाला के मध्य खेला गया, जिसमें गंगपुर-ओडिसा ने पटियाला को 6-1 से हराया।
पांचवां मैच कोंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल आफ इंडिया एवं हाकी कर्नाटक के मध्य खेला गया, जिसमें कर्नाटक ने कोंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल आफ इंडिया को 3-2 से हराया। छठवां मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं फूड कारपोरेशन आफ इंडिया के मध्य खेला गया, जिसमें रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने फूड कारपोरेशन आफ इंडिया को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से क्रीड़ाधिकारी सैफई योगेंद्र पाल सिंह, आशुतोेष वर्मा, अंपायर मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव, उप्र हाकी के कोषाध्यक्ष लईक अहमद, राहुल सिंह, पूर्व क्रीड़ाधिकारी आरके शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी सैफई राजेश कुमार सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी इलाहाबाद राममिलन, उप क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ डा. मंजूर आलम अंसारी, अनीस-उर-रहमान, हॉकी प्रशिक्षक सैफई मो. जियाउर्रहमान के अलावा काफी संख्या में खेल प्रेमी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।
आज खेले जाने वाले मैच- 27 अप्रैल को ए डिवीजन का पहला मैच मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी एवं हाकी भोपाल के मध्य, दूसरा मैच उत्तर प्रदेश हाकी एवं एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी के मध्य, तीसरा मैच झारखंड एवं सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के मध्य, चौथा मैच एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं नामधारी इलेवन के बीच ,पांचवां मैच ओडिसा एवं पटियाला के मध्य तथा छठवां मैच हरियाणा एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मध्य खेला जाएगा।