{"_id":"56ed9a864f1c1bc27b8b4ae3","slug":"punjab-became-the-winner-beating-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को हराकर एमपी बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को हराकर एमपी बना विजेता
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलती एमपी अकादमी एवं पंजाब की महिला खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफाई में खेले गए अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी महिला हाकी प्रतियोगिता का खिताब एमपी अकादमी ने जीता। फाइनल मुकाबले में एमपी ने पंजाब को 5-4 गोल से हरा। एमपी अकादमी की ओर से कप्तान रीना व नीरज राना ने दो-दो गोल किए जबकि सरिता देवी ने एक गोल किया । जबकि पंजाब की ओर से रितु ने 2 व मोनिका व हरदीप ने एक-एक गोल किया ।
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरे स्थान के लिये हरियाणा और लखनऊ एकादश के बीच मैच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले में हरियाणा ने लखन को 7-3 से हराया। हरियाणा की ओर से देविका सेन ने 2, इरिका, शर्मिला, सरिता व ज्योति ने एक-एक किया। वहीं लखनऊ की ओर से मुमताज खान ने दो और सिमरन सिंह ने एक गोल किया।
मैचों में निर्णायक की भूमिका शशीकांत, अमित सैनी, बलजीत कौर, गीता अरोड़ा, निर्मला डागर, दीपा, सुमन, सीमा, सरनजीत कौर, अमिताभ गौतम ने निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता निदेशक अंजली शर्मा, अंपायर मैनेजर अवनीश श्रीवास्तव रहे। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण सांसद मैनपुरी तेज प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने विजेता टीम एमपी अकादमी को दो लाख, उपविजेता टीम पंजाब को एक लाख जबकि तीसरे स्थान पर रही हरियाणा की टीम को पचास हजार दिया गया।
विज्ञापन
समापन से पहले जिला खेल अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, आरके सोनकर, अविनाश श्रीवास्तव, जियाउर रहमान, हेमचंद्र जोशी, प्रमोद पाटिल, राजीव यादव, प्रखर पटेल, मो अतीक अहमद ने अतिथि का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण में सिद्धार्थ कृष्णा, रामेश्वर, कमलेश कुमार यादव, मीतू सिंह, अनिल चौधरी, संतोष शाक्य, देवेन्द्र कुमार पाल आदि की उपस्थिति के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।