फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pucca pond illuminated with 2100 lamps

2100 दीपकों से रोशन पक्का तालाब

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pucca pond illuminated with 2100 lamps
इटावा। अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को शाम अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से पक्का तालाब स्थित साईं मंदिर पर रंगोली व दीप मालिका का आयोजन किया गया। पक्का तालाब 2100 दीपकों से जगमगाया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी और तेज हवाओं की परवाह न करते हुए युवा शक्ति के भाई-बहनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर पक्का तालाब पर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की बेहतरीन रंगोली बनाई गईं, जिसे चित्रा परिहार और उनकी सहयोगियों ने तैयार किया।
विज्ञापन

रंगोली में कई स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के गौरवशाली इतिहास का चित्रण था। कार्यक्रम के दौरान पक्का तालाब परिसर वंदे मातरम्, भारत माता के जयकारों से काफी देर तक गूंजता रहा। समापन वंदेमातरम गीत और भारत माता की आरती के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक और सिद्धगुफा जीव रक्षा गोशाला के महंत ब्रह्मचारी शंभूनाथ महाराज, अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी, संयोजक राजेश सिंह, सीमा जादौन, कन्हाई सिंह, प्रीति दुबे, मीडिया प्रमुख मयंक भदौरिया, नगर समिति अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, नगर संयोजक दुष्यंत सिंह, बृजेश तिवारी, आनंद, रामेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed