फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prow Tech seeks prosperity , enjoyment planted in Bhandara

माथा टेक मांगी समृद्धि, भंडारे में भोग लगाया

Fri, 12 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prow Tech seeks prosperity , enjoyment planted in Bhandara
खटखटा बाबा की कुटी पर सर्व कल्याण की कामना के लिए आयोजित दस  दिवसीय वसंत महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। भंडारे में दूर-दूर से आए साधु संतों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  
विज्ञापन



खटखटा बाबा की कुटी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने खटखटा बाबा की मूर्ति के समक्ष शीश नवाकर सुख समृद्धि मांगी। बड़ी संख्या में लोगों ने कामना पूर्ति की अर्जी लगाई। भंडारे में सबसे पहले साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



इसके बाद शाम तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहल यज्ञशाला में यज्ञाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी ने किसानों को फसलों से अच्छी आय होने, मजदूरों को अच्छा काम मिलने तथा व्यापारियों को अच्छा लाभ होने की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सभी के कल्याण के लिए मंगल कामना के साथ यज्ञ का समापन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से आए कथावाचक स्वामी प्रकाश चैतन्य महाराज, खटखटा बाबा की कुटिया के महंत मोहन बाबा के अलावा राकेश माथुर, दिनेश चौरसिया, अशोक भट्ठा वाले, सुनील यादव, कप्तान सिंह यादव, विमलेश यादव, चुन्नू चौरसिया, अशोक, विशेष गुप्ता, प्यारेलाल, दयाशंकर गुप्ता, श्री भगवान गुप्ता, मनीष गुप्ता व सोमिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed