फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest

बदहाल विद्युत आपूर्ति पर भाजपा नेताओं ने काटा हंगामा

Wed, 27 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
protest
इटावा। ताखा तहसील क्षेत्र में करीब दो माह से बिजली आपूर्ति बदहाल है। शिकायत पर पहुंचे भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने मौके पर पहुंचकर मामले की शिकायत डीएम समेत विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से की। मौके पर पहुंचे विद्युत उपखंड अधिकारी को कागजों में आपूर्ति पूरी मिलने पर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेजने की बात कही गई है।
विज्ञापन

ताखा तहसील क्षेत्र में दो माह में शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित अठारह घंटे की आपूर्ति देने की बात कही है, जिसके सापेक्ष ताखा में मात्र आठ से दस घंटे आपूर्ति मिलने की शिकायत ग्रामीणों और सिंचाई के लिए परेशान किसानों ने भाजपा नेता मनीष यादव पतरे से की।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार शाम चार बजे भरतिया स्थिति उपकेंद्र पर जाकर देखा तो कागजों पर आपूर्ति दी जा रही थी। जबकि, एसएसओ शैलेंद्र बघेल ने बताया कि जेई सर्वेश कुमार के कहने पर दो माह से बिजली आने के बाद भी काट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने ताखा के अधिकारियों पर जान बूझकर शासन को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी जेबी सिंह और उच्च विद्युत अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गये आरोपों को जांच रजिस्टर पर की तो दस बजे से आपूर्ति दिखाई जा रही थी। उन्होंने जेई सर्वेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।

इस संबंध में भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने बताया कि कुछ अधिकारी शासन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं । बिजली मिलने के बाद भी ग्रामीणों और किसानों को न मिल पाने में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करायी जाएगी। भाजपा नेताओं के हंगामे के बाद थानाध्यक्ष ऊसराहार जितेंद्र प्रताप सिंह भी पुलिस बल पर पहुंचे। इस संबंध में उपखंड अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जांच में कम बिजली देने की बात सामने आई है और दोषियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed