फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest

कंधेसीघार में पुल निर्माण की मांग के लिए सत्याग्रह

Wed, 16 Oct 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
protest
कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते राष्ट्रीय लोक समिति पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। तहसील चकरनगर स्थित ग्राम कंधेसीघार में यमुना नदी पर अधूरे पुल के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय लोक समिति ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में सत्याग्रह किया और फिर मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य आठ माह से बंद है। सेतु निगम ने 2014 में पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन 70 प्रतिशत निर्माण कार्य होने के बाद धन की कमी बताकर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कई बार दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि शासन और प्रशासन को 31 अक्तूबर तक पुल निर्माण शुरू कराने की पहल नहीं की तो समिति पदाधिकारी 11 नवंबर से कंधेसीघार कालिका मंदिर पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक समिति के 11 सूत्री मांग पत्र में चकरनगर तहसील व बढ़पुरा ब्लॉक के गांवों के किसानों की नष्ट फसलों, मकानों की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने, कंधेसीघार में बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए इंटर तक की कक्षाएं लगाकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण कराए जाने, स्वास्थ्य केंद्र कंधेसीघार में चिकित्सक व दवाओं की व्यवस्था कराए जाने, जमुनापार बकरी को बढ़ावा देने के लिए चकरनगर में मेले का आयोजन किए जाने, चंबल घाटी क्षेत्र से पलायन कर रहे नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने जैसी कई अन्य मांगें शामिल हैं।
मांग पत्र देने के दौरान जिलाध्यक्ष सौरभ दुबे,नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह कुशवाह, रामस्वरूप कठेरिया, कैप्टन भैरों सिंह भदौरिया, रामशंकर सिंह भदौरिया, संतोष कुमार गोस्वामी, ज्ञान सिंह राजपूत, सुरेश चंद्र जाटव, अखिलेश बघेल आदि उपस्थित रहे।
---
किसानों को अन्न भंडारण की जानकारी दी
महेवा। ब्लाक महेवा के सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्रीशियल घटक के तहत फसल पद्धति आधारित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नतिशील खेती के बारे में बताया । प्रशिक्षण में करीब आधा सैकड़ा से अधिक किसान मौजूद रहे ।

कृषि वैज्ञानिक सतेंद्र सिंह ने किसानों को रवि व खरीफ की फसलों की बुवाई, कटाई, सिंचाई व अन्न भंडारण के बारे में जानकारी दी । सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश चौबे ने किसानों को उन्नतिशील कृषि के बारे में बताया । इस अवसर पर राजेंद्र सिंह यादव ,शुभम सिंह ,ब्रजेंद्र सिंह, बीटीएम सत्य पाल सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed