फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest,etawah,etawah news,up news,saifai medical univarcity

आंदोलित कर्मियों के समर्थन में पहुंचे शिवपाल, बोले- सबको बहाल करना पड़ेगा

Wed, 31 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest,etawah,etawah news,up news,saifai medical univarcity
कर्मचारियों के धरने में बैठे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रहे कर्मचारियों के प्रदर्शन में मंगलवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहुंचकर उनका समर्थन किया। कहा कि सभी को न्याय दिलाया जाएगा। प्रशासन को सभी कर्मचारी उसी सेलरी पर बहाल करने होंगे।
विज्ञापन

विवि में पूर्व सैनिक कल्याण निगम से संबद्ध 587 कर्मचारी छंटनी और वेतन कटौती के विरोध में सोमवार से धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बोले कि विवि प्रशासन अपने रिश्तेदारों को टेंडर दिला दिया है, जो गलत है। जब यह विवि की नींव रखी थी तो आसपास के ग्रामीणों ने जमीन दी थी। इसके एवज में ही उन्हें यहां संविदा पर नौकरी दी गई थी। अब इन्हें निकाला जा रहा है। इनका वेतन कम किया जा रहा है। प्रशासन की यह मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुलपति से बात की है। उनसे इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव करीब सवा घंटे तक कर्मचारियों के बीच रहे। उन्होंने कर्मचारियों का आश्वासन दिया कि वे 15 दिन में फिर आएंगे। इस मौके पर प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव भी मौजूद रहे।

पूर्व सैनिक कल्याण निगम के एमडी कुलपति से मिले
मंगलवार सुबह दस बजे पूर्व सैनिक कल्याण निगम के एमडी नीलेंद्र कुमार धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्हें देख कर्मचारियों ने हड़ताल नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एमडी पर कुलपति साथ मिले होने का आरोप लगाया। एमडी ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो/डॉ. प्रभात कुमार सिंह से मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक मुलाकात करने के बाद बाहर आए एमडी ने बताया कि कुलपति से बात की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed