फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest,etawah,etawah news,saifai medical univarcity

इटावा : छंटनी और मानदेय कटौती के विरोध में आयुर्विज्ञान विवि के कर्मचारियों की हड़ताल

Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
protest,etawah,etawah news,saifai medical univarcity
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी करते आउटसोर्स कर्मचारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
सैफई। उत्तर प्रदेेश आयुर्विज्ञान विवि में आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी और कम मानदेय का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को नाराज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए और विवि परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन के सामने टेंट लगाकर बैठ कर्मचारियों में आउटसोर्स पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड, चालक, लिफ्ट ऑपरेटर, बिलिंग कर्मचारी, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन लोगों की तैनाती अभी पूर्व सैनिक कल्याण निगम से है। अब नई कंपनी को ठेका देकर विवि प्रशासन उनको हटाने की साजिश रच रहा है। साथ ही कर्मचारियों का मानदेय भी कम करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण निगम के असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर रमेश यादव ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन तब तक चलेगा, जब तक विवि प्रशासन की ओर से यह लिखित में नहीं दिया जाता है कि किसी भी कर्मचारी को निकाला या उसका मानदेय कम नहीं किया जाएगा। इस दौरान वार्ड ब्वाय दीपक मिश्रा, बंटी यादव, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया के जरिये नई सेवा प्रदाता कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जा रहा है। मानदेय भी जो होना चाहिए वही उन्हें मिलेगा। शनिवार को इस संबंध में कुछ कर्मचारियों से मिलकर उन्हें यह बात बताई भी गई थी। फिर भी उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। सेवा प्रदाता कंपनी का नाम बदला है। सेवाएं वही चलेंगी। कर्मचारियों से फिर वार्ता करके समाधान निकाला जाएगा।
- डॉ. प्रभात सिंह, कुलपति, उप्र आयुर्विज्ञान विवि।
पूर्व सैनिक कल्याण निगम की ओर से लगे कर्मचारियों की संख्या
पुरुष सुरक्षाकर्मी - 340
महिला सुरक्षाकर्मी - 44
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगे सुरक्षाकर्मी - 11
वार्ड ब्वाय, लिफ्ट ऑपरेटर, चालक, माली - 134
सफाई कर्मचारी - 58
कुल - 587
प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया साथ, बोले- सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे बात
सोमवार को आयुर्विज्ञान विवि में चल रहे कर्मचारियों के धरने में सोमवार को प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव शमिल हुए। उन्होंने कहा कि नेताजी ने गरीबों के लिये यह अस्पताल बनवाया था, लेकिन कुछ लोग इसको खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे कर्मचारियों के साथ हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर प्रयास करेंगे। इसके लिये चाहे स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। बताया कि दो दिन में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी कर्मचारियों से मिलने आएंगे।

पुलिस का लिया सहयोग, 120 पुलिकर्मी तैनात
सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए कुलपति ने एसएसपी से पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की मांग की थी। इस पर थाना बसरेहर, चौबिया और पुलिस लाइन के 120 जवानों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए तैनात किया गया है।

आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव। संवाद

आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed