फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Promptly rectify shortcomings and enhance passenger amenities.

Etawah News: कमियों को शीघ्र दूर कर यात्री सुविधाओं को बनाएं बेहतर

Sat, 16 May 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Promptly rectify shortcomings and enhance passenger amenities.
फोटो 11: इटावा जंक्शन का निरीक्षण करती एसआईजी टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन

-एसआईजी टीम ने इटावा जंक्शन का निरीक्षण कर दिए निर्देश
-अमृत भारत योजना के कार्यों की समीक्षा कार्य में तेजी लाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम ने शुक्रवार को एनएसजी-3 श्रेणी के अंतर्गत आने वाले इटावा जंक्शन का निरीक्षण किया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद ने यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में एसएजी स्तर की इस उच्चाधिकार प्राप्त टीम ने बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान एसआईजी टीम ने प्लेटफॉर्मों की स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, वेटिंग रूम, शौचालयों, प्रकाश व्यवस्था, टिकट काउंटर और पूछताछ सेवाओं की विस्तार से जांच की। इसके साथ ही डिजिटल डिस्प्ले, साइनेज, एस्केलेटर, लिफ्ट और दिव्यांगजन सुविधाओं को बड़ी बारीकी से देखा।
विज्ञापन

टीम ने खानपान स्टॉलों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित दर सूची के बारे में जानकारी ली। इटावा जंक्शन पर टीम ने नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार पर नई स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावा वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने, लाइटिंग व्यवस्था सुधारने, प्रथम प्रवेश द्वार की जनसुविधाओं के रखरखाव और स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अंकित गुप्ता, वरिष्ठ सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर कानपुर शांतनु, उप मुख्य इंजीनियर गतिशक्ति एसपी पांडेय, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति होतम समेत कई अधिकारी व रेलवे कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed