फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Procession taken out for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला जुलूस

Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out for restoration of old pension
इटावा। पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी शिक्षक संगठन एकजुट होने लगे हैं। इसके लिए शिक्षकों कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एसफोर) का गठन किया है। संगठन ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आह्वान पर समिति में मौजूद विभिन्न घटकों के नेता, कर्मचारी और शिक्षक इस आंदोलन में भागीदार बने। इन लोगों ने कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही अन्य मांगों को लेकर भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं का कहना था कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी अन्य मांगों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे कर्मचारी व शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसफोर के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में जुलूस कचहरी पहुंचा और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन भी सौंपा गया।
आंदोलन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन, उप्र कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, उप्र प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेतर संघ, खंड शिक्षा अधिकारी संघ, उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ तथा अटेवा शामिल रहा।

ये नेता रहे मौजूद
अनुराग तिवारी, उपेंद्र तोमर, योगेंद्र त्रिपाठी, अरुण सोनी, नीरज सिंह, शौकीन सिंह जितेंद्र यादव, रघुवीर तोमर, नृपेंद्र सिंह चौहान, रामजन्म सिंह, कामना सिंह, अर्चना चौधरी, रेनू सिंह, नीतू भदौरिया, अर्चना पांडे, मीनाक्षी पांडे, वीनस सिंह, अर्चना सिंह, राजकुमार, अनूप कुमार, मुकेश यादव, अजय यादव, राजेश जादौन, अनुपम श्रीवास्तव, यादवेंद्र सिंह, आलोक यादव, विजय चौहान, रामेंद्र, नृपेंद्र यादव, रीना सिंह, अरविंद दोहरे, सुनील अवस्थी, गीता शर्मा, आकांक्षा पटेल, शिल्पी वर्मा, अरविंद कुमार, विनोद कुमार और लक्ष्मी शंकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed