{"_id":"572253ac4f1c1b8d07a9189f","slug":"procession-in-the-van-truck-collision-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की वैन में ट्रक की टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की वैन में ट्रक की टक्कर, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
उदयपुरा गांव के पास मारुति वैन एवं ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर पड़ी दोनों गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी मारुति वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन चालक और एक बाराती की मौत हो गई और छह घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन घायलों को किसी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया। इसका चालक भाग निकला। यह हादसा गुरुवार सुबह फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में इटावा- फर्रुखाबाद रोड पर हुआ।
इकदिल कस्बे के कुम्हरान मोहल्ले के सुंदर लाल प्रजापति के पुत्र गौरव की बारात बुधवार को मैनपुरी के किशनी थाने के अरसारा गांव गई थी। पिलखर निवासी रामवीर का पुत्र शिव प्रताप उर्फ रिंकू अपनी मारुति वैन में बारातियों को लेकर गया था। वैन में इकदिल निवासी लालू उर्फ जितेंद्र पुत्र सुनील कुमार, भिंड के शांति कालोनी निवासी विनोद कुमार शर्मा का पुत्र निशांत शर्मा, मोहित पुत्र भूरे लाल, लवकुश शर्मा पुत्र ओम प्रकाश, अतुल यादव पुत्र राम विलास सिंह, आशीष शर्मा पुत्र राम चंद्र शर्मा, राजा का बाग निवासी विश्नू पुत्र रामजीत बैठे थे।
द्वारचार व जयमाल की रस्म के बाद गुरुवार तड़के तीन बजे सभी बाराती अपने-अपने वाहनों से इकदिल रवाना हुए। उदयपुरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक भी पलट गया। दुर्घटना में वैन चालक शिवप्रताप उर्फ रिंकू और भिंड के आरएलटी कालेज के छात्र निशांत की मौके पर ही मौत हो गई। छह बाराती घायल हो गए। इलाकाई लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर आई फ्रेंडस कालोनी थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया।