फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Procession in the van truck collision , two killed

बारातियों की वैन में ट्रक की टक्कर, दो की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 28 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Procession in the van truck collision , two killed
उदयपुरा गांव के पास मारुति वैन एवं ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर पड़ी दोनों गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी मारुति वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन चालक और एक बाराती की मौत हो गई और छह घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन घायलों को किसी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया। इसका चालक भाग निकला। यह हादसा गुरुवार सुबह फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में इटावा- फर्रुखाबाद रोड पर हुआ।
विज्ञापन



इकदिल कस्बे के कुम्हरान मोहल्ले के सुंदर लाल प्रजापति के पुत्र गौरव की बारात बुधवार को मैनपुरी के किशनी थाने के अरसारा गांव गई थी। पिलखर निवासी रामवीर का पुत्र शिव प्रताप उर्फ रिंकू अपनी मारुति वैन में बारातियों को लेकर गया था। वैन में इकदिल निवासी लालू उर्फ जितेंद्र पुत्र सुनील कुमार, भिंड के शांति कालोनी निवासी विनोद कुमार शर्मा का पुत्र निशांत शर्मा, मोहित पुत्र भूरे लाल, लवकुश शर्मा पुत्र ओम प्रकाश, अतुल यादव पुत्र राम विलास सिंह, आशीष शर्मा पुत्र राम चंद्र शर्मा, राजा का बाग निवासी विश्नू पुत्र रामजीत बैठे थे।
विज्ञापन



द्वारचार व जयमाल की रस्म के बाद गुरुवार तड़के तीन बजे सभी बाराती अपने-अपने वाहनों से इकदिल रवाना हुए। उदयपुरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक भी पलट गया। दुर्घटना में वैन चालक शिवप्रताप उर्फ रिंकू और भिंड के आरएलटी कालेज के छात्र निशांत की मौके पर ही मौत हो गई। छह बाराती घायल हो गए। इलाकाई लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर आई फ्रेंडस कालोनी थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed