{"_id":"607737608ebc3e5909627d13","slug":"principal-candidate-s-brother-in-law-was-shot-admitted-etawha-news-knp6235092141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी के साले को गोली मारी गई, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी के साले को गोली मारी गई, भर्ती
विज्ञापन
इटावा में गोली लगने से घायल अंशुल यादव
- फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)। चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के साले को मंगलवार की रात गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में निवर्तमान प्रधान समेत दो लोगों को तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। तीन कारें भी बरामद की हैं।
सैफई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुईया के नगला लाले निवासी राहुल यादव प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार के लिए साला अंशुल यादव (26) शिकोहाबाद से आया है। राहुल ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे समर्थकों के साथ अपने ट्यूबवेल पर बैठे थे।
अंशुल पास की दुकान से कोल्डड्रिंक लेने गया था। आरोप है कि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी निवर्तमान अखिलेश यादव उर्फ चांदगीराम ने साथियों के साथ अंशुल को पहले लाठी-डंडे से पीटा, फिर अखिलेश और होशियार सिंह ने गोली मार दी। गोली अंशुल के पेट में लगी है। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर तीन कारें छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राहुल की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव, होशियार सिंह, राजीव यादव, अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अखिलेश और होशियार को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। तीन कारें भी जब्त की हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।