फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Primary school's roof collapsed, children were saved

प्राथमिक स्कूल की छत गिरी, बाल-बाल बच गए बच्चे

Tue, 17 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 17 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Primary school's roof collapsed, children were saved

बसरेहर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खड़कौली की छत मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर पड़ी। जिस कमरे की छत गिरी उस वक्त वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। सभी बच्चे कमरे के बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। तेज आवाज के बाद कमरे से धूल का गुबाहर उठता देख बच्चों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


कक्षा चार की एक छात्रा भगदड़ में फंसकर घायल हो गई। विद्यालय की छत गिरने की खबर से ग्रामीणों और अफसरों में हड़कंप मच गया। बाद में बच्चों के सकुशल होने की जानकारी पाकर सभी ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे खड़कौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


बच्चे एक कमरे के बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच तेज आवाज के साथ धूल का गुबार उठा। आवाज से सभी बच्चे सहम गए और वहां से भाग खड़े हुए। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा विद्यालय के एक कमरे का लेंटर पूरी तरह से जमीन पर धराशायी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे के अंदर मलबा फैला हुआ था। खैर तो यह रही कि जिस कमरे का लेंटर गिरा उसमें कोई बच्चा नहीं था। सहायक अध्यापिका कैला देवी ने बताया कि विद्यालय की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। इससे सभी बच्चे बाहर बैठकर पढ़ाई करते हैं। जिस कमरे का लेंटर गिरा है उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।

वहीं भगदड़ में कक्षा चार की छात्रा राधा (10) पुत्री भगवानदास चुटहिल हो गई। भगदड़ के दौरान गिरने से उसके पैर में चोट आई। बीएसए जेपी राजपूत ने बताया कि विद्यालय के भवन को पहले ही कंडम मानते हुए बंद करा दिया गया था। नई बिल्डिंग के लिए प्रक्रिया चल रही है।


एक टीचर थी मौजूद
शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय खड़कौली में वैसे तो चार टीचरों की तैनाती है, लेकिन मंगलवार को सिर्फ एक टीचर ही विद्यालय में मौजूद थीं। विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापिका कैलादेवी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ऊषा यादव छुट्टी पर हैं, जबकि सहायक अध्यापिका अमरवती एवं गीता देवी की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed