फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prayer offered at home, prayer sought to get rid of epidemic

घरों पर पढ़ी नमाज, नमस्ते कर दी ईद की मुबारकबाद

Mon, 25 May 2020 08:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Prayer offered at home, prayer sought to get rid of epidemic
फोटो संख्या 02: महेवा क्षेत्र में एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीओ आलोक प्रसाद के साथ गांवों में भ्रमण किय - फोटो : ETAWHA
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इस बार घरों में ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में इमाम, मुतवल्ली समेत पांच लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की। गले मिलने के बजाए नमस्ते कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों और ईदगाह के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

शहर ईदगाह में नमाज नहीं अदा की गई। पचराहा मस्जिद में इमाम हाफिज गुलाम जीलानी, मुतवल्ली गुलशेर समेत पांच लोगों ने नमाज अदा की। मुतवल्ली गुलशेर खान ने बताया कि मस्जिद में ईद की नमाज सुबह आठ बजे हुई।
विज्ञापन

इसके बाद घरों पर नमाज पढ़ी गई। उन्होंने बताया कि में देश को कोरोना महामारी से बचाने की दुआ मांगी गई। मस्जिद के अलावा घरों में भी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग से नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुतवल्ली ने बताया कि नमाज से करीब आधे घंटे पहले सदर एसडीएम सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडे पहुंचे थे और मस्जिद के माइक से ईद की मुबारकबाद देकर लोगों से घरों में ईद मनाने की अपील की। बताया कि खरीदारी करने के 15 से 20 वें रोजे पर 12 से अधिक जरूरतमंदों को सहयोग दिया।
भाजपा सभासद शरद वाजपेयी ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार बकेवर, लखना और आसपास के गांव के मुस्लिमों ने घरों पर ही नमाज पढ़ी।
एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने ईदगाह का निरीक्षण भी किया। संवाद प्रतिनिधि महेवा के अनुसार इसके अलावा अहेरीपुर ईदगाह मौलाना अब्दुल हलीम और मौलाना अब्दुल रसूल ने सोशल डिस्टेंस से नमाज अदा की।
एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीओ आलोक प्रसाद फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। अहेरीपुर गांव के प्रधान के प्रतिनिधि बबलू मंसूरी ने गांव में घूमकर लोगों से लॉकडाउन का पालन कर घरों में ईद मनाने की अपील की। इकदिल क्षेत्र में भी घरों में नमाज अदा की गई।
संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिमों ने घरों में नमाज अदा की। मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी सभासद अजीम शानु ने भाई जीशान अख्तर के साथ घर पर नमाज अदा की।
फोटो संख्या 06: जसवंतनरगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार जौली, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद अहसान पेंटर ने कोरोना मरीजों को सेंवई आदि बंटवाई।
ईद पर नगर पालिका अध्यक्ष, सभासदों और विधायक प्रतिनिधि ने कोरोना अस्पताल में भर्ती मरीजों को सेंवई, फैनी, मेवा और बिस्कुट आदि बंटवाए। पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद अहसान पेंटर ने बताया कि ईद खुशियों का त्योहार है।

पूर्व सभासद मो.जहीर, मो.आसिफ, शहाबुद्दीन कुरैशी, मो.लड्डन भी मौजूद रहे। इस्लामिक सेंटर इटावा की ओर से भी कोरोना मरीजों को सेंवई और वेज बिरयानी बांटी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed