फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prayed for victory of India

टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया

Thu, 26 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 26 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prayed for victory of India

बृहस्पतिवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा सेमी फाइनल खेला जाएगा, जिसमें इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। मैच को लेकर रोमांच बरकरार है। सभी को धोनी की टीम के जीतने की पूरी उम्मीद है। फिर भी ऊपर वाले से दुआएं मांगी जा रही हैं।

विज्ञापन


जय श्रीराम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने नीलकंठ मंदिर में जीत के लिए हवन किया। इसमें प्रदीप शर्मा, कल्लू बाल्मीकि, सोनल यादव, लव सौरभ, सौरभ पाल, आकाश यादव, अमित राठौर, अनुज शर्मा, आलोक वशिष्ठ, नीरज चक, भोला यादव, अभिषेक कठेरिया, हिमांशु श्रीवास्तव, पंकज यादव, शिवम यादव, अतुल चौरसिया आदि क्रिकेट प्रेमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वहीं कटरा साहब खां निवासी हाफिज बुलाकी मुतावल्ली जलीस अफजल, मेवाती टोला के जीशान हुसैन और नौरंगाबाद के अतीकुर्रहमान ने स्टेशन रोड स्थित मोबाइल की दुकान पर अल्लाह से टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगी। क्रिकेट प्रेमियों में इस सेमी फाइनल मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मैच देखने की पूरी तैयारी कर रखी है। जलीस कहते हैं कि यदि धोनी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तो फाइनल में न्यूजीलेंड को हराना आसान होगा। एक बार फिर से विश्वकप का खिताब इंडिया के हाथ में होगा। उनकी दुआ अल्लाह जरूर कबूल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed